फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हाथी की कब्र के पास वर्षों पुरानी जलनिकासी नाली समस्या के समाधान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर परिषद ने रात में कराया मरम्मत कार्य, प्रशासन की निगरानी में चला अभियान
विज्ञापन

-बारिश में जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों के बाद लिया गया फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर के शिमला रोड स्थित हाथी की कब्र के समीप लंबे समय से बनी हुई जलनिकासी नाली (ड्रेनेज) समस्या के समाधान की दिशा में आखिरकार नगर परिषद और जिला प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। लगातार जलभराव और सड़क को नुकसान पहुंचने की शिकायतों के बाद रविवार देर रात जलनिकासी नाली की मरम्मत का कार्य कराया गया। इसके लिए प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा कराया।
जानकारी के अनुसार शिमला रोड पर हाथी की कब्र के समीप जलनिकासी नाली व्यवस्था लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी। नालियों का पानी सड़क पर आने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार स्थानीय लोगों ने भी इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई थी। यहां सड़क की चौड़ाई भी कम है। ऐसे में क्षतिग्रस्त ड्रेनेज से यातायात भी बाधित होता था।
विज्ञापन

नगर परिषद ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए मरम्मत कार्य की योजना तैयार की और जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमति मांगी। प्रशासन ने पुलिस के साथ समन्वय बनाते हुए रात के समय कार्य करवाने का निर्णय लिया, ताकि दिन के समय यातायात और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।
जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक आदेश जारी किए। जारी आदेशों के अनुसार नगर परिषद नाहन ने जलनिकासी नाली मरम्मत कार्य के लिए यातायात प्रबंधन की अनुमति मांगी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक सिरमौर से यातायात व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट मांगी। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया गया कि 12 जुलाई की रात 11 बजे से 13 जुलाई की सुबह 4 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही वन-वे प्रणाली के तहत संचालित की जाएगी, ताकि मरम्मत कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की निगरानी में निर्धारित समय के दौरान वन-वे यातायात व्यवस्था लागू कर मरम्मत कार्य संपन्न कराया गया। नगर परिषद के इस कदम से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस स्थान पर पहले जैसी समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें