फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में कोचिंग गई 18 वर्षीय युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध संक्षेप
विज्ञापन

पांवटा साहिब। उपमंडल पांवटा साहिब के किशनपुरा से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। बाल किशन निवासी किशनपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 9 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे घर से कोचिंग सेंटर के लिए निकली थी लेकिन शाम तक जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने चिंतित होकर अपने सभी रिश्तेदारों और जानकारों के यहां पता किया। उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता का आरोप है कि कोई नामालूम लड़का उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें