फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डॉ. शशांक अध्यक्ष और डॉ. साहिल बने एचएमओए सिरमौर के महासचिव

Fri, 25 Sep 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन जिला सिरमौर की गठित नई इकाई के पदाधिकारी। स्रोत: मीडिया प
विज्ञापन
नई जिला कार्यकारिणी का गठन, चिकित्सकों की समस्याओं और मांगों को उचित मंच पर उठाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएमओए) जिला सिरमौर इकाई की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में डॉ. शशांक को अध्यक्ष और डॉ. साहिल को महासचिव चुना गया। इसके अलावा डॉ. शक्ति को उपाध्यक्ष, डॉ. साक्षी को संयुक्त सचिव, डॉ. अंकुर धीमान को कोषाध्यक्ष एवं प्रेस सचिव तथा डॉ. अजय देव को सीईसी मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन में एकता बनाए रखने के साथ चिकित्सकों की पेशेवर गरिमा, चिकित्सा अधिकारियों के कल्याण और उनके जायज अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष और महासचिव समेत नई टीम ने कहा कि एचएमओए जिला सिरमौर चिकित्सा अधिकारियों की वास्तविक समस्याओं और मांगों को उचित मंच पर मजबूती एवं रचनात्मक तरीके से उठाएगी।
विज्ञापन

कार्यकारिणी ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में भी योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर एचएमओए के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने के साथ चिकित्सा अधिकारियों के हितों और जनसेवा के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाएगी। पुल-सड़क का काम अधर में, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे पल्होड़ी के ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें