नाहन(सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन व इनरव्हील क्लब नाहन ने संयुक्त रूप से शुक्रवार देर शाम को इंस्टालेशन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि क्लब के सहायक गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3080 संजय अग्रवाल कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑर्नर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन मनीष जैन ने की।
इस मौके पर रोटरी क्लब के ज्योति पुंज प्रधान पद से भार मुक्त हुए। उन्होंने डॉ. राम गोपाल वर्मा को कॉलर पहनाकर इस पद की जिम्मेवारी सौंपी। जबकि श्यामा शर्मा ने इनरव्हील क्लब में प्रधान पद की जिम्मेवारी संभाली। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा समाज सेवा में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाहन में रोटरी व इनरव्हील क्लब द्वारा बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। दोनों क्लबों द्वारा पिछले साल 12 माह में 12 से अधिक टास्क पूरे किए गए हैं। दुनिया से पोलियो का नामो निशान मिटाने में भी रोटरी क्लब ने अपनी बेहतरीन कार्य किए हैं।
उन्होंने इस अवसर पर दोनों क्लबों को समाजसेवा में कार्यों के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। इससे पूर्व क्लब के सहायक गवर्नर डिस्ट्रिक्ट संजय अग्रवाल ने कहा कि क्लब समाज सेवा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में क्लब द्वारा नए सदस्यों को अपने परिवार में शामिल किया जा रहा है। इससे पूर्व इनरव्हील क्लब की पूर्व प्रधान मोनिका जैन व रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान ज्योति पुंज ने गत वर्ष किए गए अपने कार्यों का ब्यौरा रखा।
क्लब की नई प्रधान श्यामा व डॉ. राम गोपाल वर्मा ने आगामी वर्ष में उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को सदस्यों के समक्ष रखा जिसमें साक्षरता, सफाई, बस अड्डा व शमशानघाट की हालत में सुधार आदि कार्य प्रमुख रहे।
इस दौरान रोटरी क्लब ने नये सदस्यों को भी अपने साथ जोड़ा जिनमें अमन सबरवाल, राजेश, समीर जैन, सुमित सोएन, दिनेश गुजराल, दिनेश बंसल शामिल रहे। इस अवसर पर क्लब सचिव अशोक सिकंद, पर्यावरण समिति नाहन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी, नगर परिषद उपप्रधान अविनाश गुप्ता, पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान राम स्वरूप चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रो. बलबीर सिंह, प्रधान लायंस क्लब, प्रधान रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स डॉ. चुन्नीलाल, डीएफओ नाहन, आरटीओ नाहन सुनील शर्मा, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन नरेंद्र तोमर, प्रधान रोड सेफ्टी क्लब अमरजीत परमार, डॉ. मनीषा अग्रवाल, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक एनपी अग्रवाल, ग्लोबल सीटी मोहाली से अशोक कुमार, धीरज गर्ग आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।