फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डॉ. प्रेम सिंह की 15वीं पुण्यतिथि आज, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रद्धांजलि अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी के पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संयोग से डॉ. प्रेम सिंह की जयंती और पुण्यतिथि एक ही दिन है। कांग्रेस इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर उनके गृहक्षेत्र माईना बाग में स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से शिरकत करेंगे। डॉ. प्रेम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उपमुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों से जुड़ी बड़ी घोषणाओं की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान और महासचिव मित्र सिंह तोमर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही उपमुख्यमंत्री के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर के माध्यम से डॉ. प्रेम सिंह की जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें