फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डॉ. एनपीएस नारंग बने हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के साथकार्यकारी सदस्य बने डॉ. एनपीएस नारंग: स्त
विज्ञापन
सिरमौर को प्रतिनिधित्व मिलने पर खेलों को मिलेगा और बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. एनपीएस नारंग को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन का कार्यकारी सदस्य चुना गया है। पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश ओलंपिक संघ में सिरमौर को भी प्रतिनिधित्व मिला है।
बता दें कि रविवार को शिमला में प्रदेश ओलंपिक संघ की बैठक आयोजित हुई। नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। पांवटा साहिब के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. एनपीएस नारंग को कार्यकारी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मधुकर डोगरी, गुरविंद्र सिंह, अतर सिंह, अश्वनी शर्मा, पूरन तोमर, दिनेश शर्मा व चतर सिंह चौहान का कहना है कि एसोसिएशन में प्रदेश भर के खेल प्रतिनिधियों में सिरमौर से भी सदस्य शामिल किया गया है। डॉ. नारंग विभिन्न समाजसेवी संगठनों के साथ खेलकूद इकाइयों से जुड़े हैं। अब राज्य स्तर पर बड़े स्तर के खेलकूद संगठन में मनोनयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
खेलप्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि सांसद अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में राज्य में खेलों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें