फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में समान नागरिक संहिता पर संगोष्ठी

विज्ञापन
हिंदू आश्रम नाहन में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से समान नागरिक संहिता विषय पर आयोजित संगोष
विज्ञापन
नाहन में समान नागरिक संहिता पर संगोष्ठी
विज्ञापन

डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति ने किया आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिंदू आश्रम में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से समान नागरिक संहिता विषय पर एक संगोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता पंडित साक्षी चैतन्य ने की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए एक समान नागरिक संहिता को होना बहुत जरूरी है। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र भट्ट ने समान नागरिक संहिता पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक देश में एक संविधान के साथ-साथ एक समान नागरिक संहिता समय की मांग है। सभी जाति, पंथो, धर्मों के साथ एक जैसा व्यवहार उचित है।
उन्होंने कहा कि देश को आजाद और संविधान को बने हुए 74 वर्ष पूरे हो गए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव हम सब मना रहे हैं लेकिन संविधान की आत्मा के साथ अभी भी न्याय नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश में रह रहे सभी वर्गों के लिए एक समान कानून की मांग समय समय पर होती आई है। सबकी सहमति से इसे तुरंत लागू करना चाहिए।
कार्यक्रम में समिति के जिला प्रचार प्रमुख संदीप शर्मा, अभय कांत अग्र्रवाल, राकेश अरोड़ा, श्याम लाल समेत शहर के लोग और महिलाएं शामिल हुईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें