फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डॉ. राजीव बिंदल के तीसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राजीव बिंदल के तीसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी
विज्ञापन

भाजपा नेता बोले, हिमाचल में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ. राजीव बिंदल की ताजपोशी होने पर सिरमौर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। सिरमौर भाजपा के जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता और जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
प्रेस को जारी बयान में तीनों नेताओं ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल का पिछला कार्यकाल भी काफी सराहनीय रहा था। अब उन्हें हाईकमान ने फिर से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल अपने विशाल अनुभव और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे और हिमाचल में भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए भी डॉ. बिंदल अथक प्रयास करेंगे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें