फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डॉ. अनिशा का एम्स नागपुर में एमडी डर्मेटोलॉजी के लिए चयन

विज्ञापन
डा. अनिशा शर्मा। जिनका चयन एम्स नागपुर में स्पेशलिस्ट डॉक्टर डर्मेटोलॉजिस्ट के लिए हुआ है। स्रो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के मस्तभोज की होनहार बेटी डॉ. अनिशा शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने प्रतिष्ठित आईएनआई-सीईटी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर, महाराष्ट्र में एमडी डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग विशेषज्ञ) के लिए चयन प्राप्त किया है।
विज्ञापन

डॉ. अनिशा शर्मा जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के गुद्दी मानपुर (मस्तभोज) की निवासी हैं। उनके पिता गीता राम शर्मा एलआईसी में डेवलपमेंट ऑफिसर हैं, जबकि माता कांता शर्मा पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की प्रवक्ता हैं।
अनिशा ने वर्ष 2021 में नीट-यूजी परीक्षा उत्तीर्ण कर मेरिट में स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। हाल ही में घोषित आईएनआई-सीईटी 2026 के परिणाम में सफलता हासिल कर उन्होंने एम्स नागपुर में एमडी डर्मेटोलॉजी के लिए सीट प्राप्त की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शर्मा परिवार की दूसरी बेटी प्रियांशु शर्मा ने भी दो वर्ष पूर्व नीट-यूजी परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वर्तमान में डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। डॉ. अनिशा शर्मा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से गिरिपार क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें