अधिकतर सदस्यों को बिना विश्वास में लिए दून पहाड़ी संगठन के चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता करते हु
कहा, सैकड़ों सदस्यों वाले संगठन का फैसला मात्र 40-50 सदस्य कर रहे
बिना पूर्व सूचना के नई कार्यकारिणी के गठन से नाराज सदस्यों की प्रेस वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। दून पहाड़ी संगठन के चुनाव से पहले अधिकतर सदस्यों को सूचित नहीं किया गया। इसमें सभी संगठन से जुड़े सदस्यों आमंत्रित किया जाना चाहिए था। संगठन से जुड़े सात सौ से अधिक सदस्य है इसमें से कई दिन-रात कार्य करते रहे है। लेकिन मात्र 35-40 लोग नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाता है। सक्रिय सदस्यों को पूछा तक नहीं गया है। इसलिए जबरन थोपा गया फैसला मंजूर नहीं है। इसको तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया से पूरा किया जाए। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा व पूर्व पार्षद धनवीर कपूर ने सोमवार को ये बात कही।
पूर्व पार्षद नगर परिषद धनवीर सिंह कपूर ने कहा कि दिन-रात संगठन के गठन व मजबूती के लिए पसीना बहाया गया है। आज चंद लोग ही अपने स्तर पर फैसला ले रहे है। इसलिए कमेटी को थोपा नहीं जाए। हो सकता है कि गठित कमेटी को ही सदस्य मान्यता दे दें। लेकिन आमसभा में सभी सदस्यों के समक्ष सर्वमान्य ढंग से गठन किया जाए।
संगठन से पांवटा साहिब, शिलाई व रेणुका विधानसभा क्षेत्र के सदस्य शामिल रहे है। इसलिए नाराज सदस्यों ने फैसला लिया है कि मंगलवार को जनरल हाउस में ही सर्वमान्य फैसला किया जाएगा। इसमें गठित कमेटी के सदस्यों समेत सभी संगठन के साथ जुड़े सदस्य शामिल हो। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य खतरी राम, पूर्व पार्षद धनवीर सिंह कपूर, सतीश कपूर, लाल सिंह समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।