फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रानीताल में लावारिश कुत्तों ने फिर बतख को बनाया शिकार

विज्ञापन
रानीताल में लावारिश कुत्तों द्वारा बत्तखों को मारे जाने के मामले में नगर परिषद कार्यकारी अ​​धि
विज्ञापन
रानीताल में लावारिश कुत्तों ने फिर बतख को बनाया शिकार
विज्ञापन

नव युवा शिव मंडल ने रानीताल बाग में लावारिश कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगाने की उठाई मांग
रानीताल में जल्द लगाई जाएगी फेसिंग तारें : नप
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक रानीताल बाग में सोमवार रात्रि 11 बजे लावारिश कुत्तों ने एक और बतख को अपना शिकार बना दिया है। देर रात्रि पेश आई इस घटना को लेकर नव युवा शिव मंडल ने कड़ी चिंता जताई । मंगलवार को नव युवा शिव मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग से मिला।
इस दौरान उन्होंने बाग में लावारिस कुत्तों की ओर से मारी गई बतखों के बारे में बताया और लावारिस कुत्तों को बाग से हटाने के समाधान की मांग की। बता दें कि लावारिस कुत्तों ने एक बतख को सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे, इसके बाद रात्रि साढ़े 11 बजे मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने मंगलवार को रानीताल बाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लावारिस कुत्तों को रानीताल में घूमते पाया। इस दौरान अधिकारी ने बाग के मालियों को निर्देश दिए कि रानीताल में कुत्तों को भगाया जाए। लावारिस कुत्ते बाग में प्रवेश न कर सकें इसके लिए तारों की फेसिंग की जाएगी। उधर, बतखों की सुरक्षा के लिए योजना भी बनाई जाएगी।

रानीताल में लावारिश कुत्तों द्वारा बत्तखों को मारे जाने के मामले में नगर परिषद कार्यकारी अधि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें