माजरा में मे्ंरा गांव मेरा देश संस्था का खुशियां वालीदिवाली कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे: स्त
कार्यक्रम में पांवटा साहिब क्षेत्र के समाजसेवी विशाल खोसला पहुंचे
बच्चों को कपड़े, केक, पेस्ट्री, मिठाई और स्वादिष्ट भोजन वितरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दिवाली के पावन अवसर पर खुशियों का बैंक माजरा में इस बार खुशियों की जगमगाहट और मुस्कानों की मिठास देखने को मिली। विशेष आयोजन मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना रहा है।
कार्यक्रम में पांवटा साहिब के समाजसेवी विशाल खोसला एवं उनकी माता ने विशेष रूप से शिरकत की। दोनों ने संस्था से जुड़े बच्चों को कपड़े, केक, पेस्ट्री, मिठाई और स्वादिष्ट भोजन वितरित किया, जिससे बच्चों के चेहरों पर दिवाली जैसी चमक खिल उठी। संस्था की ओर से बच्चों को पांवटा साहिब की सैर भी कराई गई। उन्हें बाजार से खरीदारी भी करवाई। बच्चों ने दिवाली की रौनक को नजदीक से देखा और यादगार बनाया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ. अनुराग गुप्ता, अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा और संस्था की टीम ने विशाल खोसला एवं उनकी माता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। बच्चों के चेहरे की खुशी इस दिवाली पर देखते ही बनी।
संवाद
—