फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों को दिया जाए चार प्रतिशत आरक्षण

विज्ञापन
नाहन में बैठक के दौरान मौजूद दिव्यांगजन। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

जिला दिव्यांग कल्याण संघ सिरमौर ने बैठक में उठाई पुरजोर मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला दिव्यांग कल्याण संघ सिरमौर की बैठक रानी झांसी पार्क नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान राजेंद्र कुमार ने की। बैठक में जिलेभर से आए दिव्यांगों ने जिला अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा।

उन्होंने इन समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सुलझाने का आश्वासन दिया। संघ की प्रमुख मांगों में दिव्यांगों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत का आरक्षण देने, दिव्यांगों के बस पास को देशभर में मान्य करने, दिव्यांग कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अलका सकलानी, फारूख अली, उज्ज्वल ठाकुर, अशोक कुमार, रवि कुमार, जयवंती, मोहित कुमार, मुहम्मद अली, मनीष कुमार, जसवीर सिंह और कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें