100 मीटर दौड़ स्पर्धा में आस्था स्कूल की पायल रही अव्वल
नाहन में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विजेता ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद में लेंगे भाग
खेल अधिकारी रमा शर्मा ने विजेता खिलाड़ी किए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के चंबा मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता के दौरान हुई 13 से 17 आयु वर्ग की छात्राओं की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में आस्था स्कूल नाहन की पायल पहले, कन्या स्कूल नाहन की नियोनिका ने दूसरे और नेहा ने तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
जबकि छात्र-छात्रा वर्ग की 50 मीटर वॉक स्पर्धा में कन्या स्कूल सुरला की रंजना ने पहला और तारापुर चासी स्कूल के दिव्यांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ व समापन जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने किया। उन्होंने समापन समारोह में विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत किए।
उन्होंने कहा कि इस स्पर्धा में 40 बच्चों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी दो से तीन दिसंबर को ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे।
खेल स्पर्धा के दौरान हुई सॉफ्ट बाल थ्रो स्पर्धा में सुरला स्कूल की रंजना पहले और तारापुर चासी का दिव्यांशु दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग की बैडमिंटन स्पर्धा में कन्या स्कूल नाहन की नियोनिका पहले, आस्था स्कूल नाहन की पायल दूसरे और चांदनी तीसरे स्थान पर रही।
छात्र-छात्रा वर्ग की बोसी स्पर्धा में टीम-1 के रोहित, नवीन, दिव्यांशु व नीरज ठाकुर ने पहला, टीम-बी की पायल, चांदनी, नेहा व नियोनिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की 100 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में आस्था स्कूल के नवीन, शमशेर स्कूल नाहन के नीरज व तारापुर चासी के दिव्यांशु, रस्सी कूद में जामना स्कूल के प्रज्ज्वल, 18 से 35 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आस्था स्कूल के संजु, रोहित व हेमचंद ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
इसी आयु वर्ग में छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आस्था स्कूल नाहन के संझू, उमेश व हेमचंद और 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में आस्था स्कूल नाहन के उमेश, रहीम व संझू ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
इस मौके पर मनुज शर्मा, कंवर अभय सिंह, मून चौधरी, स्पेशल एजुकेटर जेबीटी मनीष, किरण तोमर, अनीता कश्यप मौजूद रहे।
संवाद