फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विधानसभा अध्यक्ष करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 जनवरी को जिला सिरमौर के नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:40 बजे यशवंत चौक पर स्थापित डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ठीक 11 बजे चौगान मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे और फिर मार्चपास्ट होगा। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्य अतिथि जिला वासियों को संबोधित करेंगे। संबोधन के उपरांत स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यातिथि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी करेंगे। उपायुक्त ने जिला वासियों से गणतंत्र दिवस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है और सभी नागरिकों को पर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर इसे धूमधाम के साथ मनाना चाहिए।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें