- जिला स्तर पर नाटय मंच में द्वितीय रही बातामंडी स्कूल टीम: स्त्रोत: स्कूल प्रबंधन
बाता मंडी पाठशाला की टीम नाट्य मंचन में रही द्वितीय
जिला स्तरीय बाल मेले में रहा टीम का उल्लेखनीय प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला स्तरीय बाल मेले का आयोजन समग्र शिक्षा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में हुआ। इसमें नाट्य गतिविधि के अंतर्गत राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बातामंडी की अध्यापिका ऋतु गोयल के द्वारा तैयार नाटक ‘संस्कार’ का महत्व बातामंडी स्कूल के बच्चों की ओर से प्रस्तुत किया गया। नाटक को जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिला शिक्षा उप निदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर की ओर से बच्चों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
जिला उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बच्चों के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की है। पूर्व में भी ऋतु गोयल की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्तम प्रयास किया जाता रहा है। ऋतु गोयल ने अपनी प्रभारी वीना तोमर का आभार व्यक्त किया है।
संवाद