पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा बार एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ जिसमें दिनेश तोमर को अध्यक्ष चुना गया। बार की शेष कार्यकारिणी का गठन अतिशीघ्र किया जाएगा। मंगलवार को निवर्तमान अध्यक्ष पलविंद्र सिंह की अध्यक्षता में चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्यों में सहमति बनाई गई।
पांवटा बार एसोसिएशन के नव नियुक्त अध्यक्ष दिनेश तोमर ने कहा कि पांवटा में स्थायी रुप से एडीजे कोर्ट लगाए जाने की मांग प्रमुख रहेगी। करीब सतर फीसदी मामले व कार्य पांवटा उप मंडल क्षेत्र के ही रहते हैं। उपभोक्ता कैंप के कोर्ट को भी पांवटा में लगाया जाए। इन मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के दिशा-निर्देश तथा नए अधिवक्ताओं के जोश व कर्मठता को साथ लेकर चलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी बार एसोसिएशन सहयोग करता रहेगा। बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत की।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता नंद लाल परवाल, राजेंद्र शर्मा, टीएस शाह, डीसी खंडूजा, राजेंद्र कुमार शर्मा, सीएस कालरा, अनिल ठाकुर, वीके चौधरी, जगदीश नेगी, परविंद्र सिंह, हिमांशु परवाल, रोहित शर्मा, जवाहर लाल चौधरी, नरेश कुमार चौधरी, गुलशन अंसारी, सतपाल डारिया व पीके सैनी समेत पांवटा बार संघ के अधिवक्ता मौजूद रहे।