प्राथमिक पाठशाला सैनवाला में डिजिटल मेले का आयोजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विकास खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैनवाला में डिजिटल मेले का आयोजन किया गया। मेले में ब्लू स्टार फाउंडेशन की ट्रस्टी सुनैना मूर्ति ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) रीता गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस मेले में बच्चों ने पूरे वर्ष के दौरान सीखे कंप्यूटर के विभिन्न विषयों को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) के रूप में प्रदर्शित किया। शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) रीता गुप्ता ने बताया कि आधुनिक युग में कंप्यूटर शिक्षा का बहुत महत्व है। बच्चों को इसमें महारत हासिल हो ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने ब्लू स्टार फाउंडेशन के पदाधिकारियों के विशेष योगदान के लिए उनका आभार भी जताया। इस अवसर पर ब्लू स्टार समूह के शैलेंद्र बाला, अनिशा मजूमदार, सुनील शाह, वीरेंद्र सिंह, पंचायत प्रधान संदीपक तोमर सहित समस्त अध्यापक एवं पीआईएफ टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।
संवाद