फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दबोचा बाइक चोर, धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की शिवपुर पंचायत के बरोटीवाला क्षेत्र में बाइक चोरी कर फरार हो रहा चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। क्षेत्र के लोगों ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बाइक चोरी से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी जांच टीम को उपलब्ध करा दी है। पुरुवाला पुलिस थाना टीम ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शिवपुर के बरोटीवाला निवासी हरवंश सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार तड़के सुबह उनकी बाइक एचपी17ए-1897 घर के आंगन से गायब मिली। आसपास बाइक तलाश की करने के साथ ही उन्होंने तत्काल पंचायत के उप प्रधान सुरेंद्र सिंह को सूचना दे दी। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को घर से कुछ दूरी पर एक युवक बाइक ले जाता हुआ दिख गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे दबोच लिया। मौके पर एकत्र लोगों ने बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी के आरोपी की शिनाख्त उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र निवासी रोशन लाल के रूप में हुई है। पुरुवाला पुलिस ने मौके से बाइक चोर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, एसपी सिरमौर अजय कृष्ण ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें