एवीएन स्कूल नाहन में प्रधानाचार्य के साथ मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी। संवाद
नाहन (सिरमौर)। एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में शुक्रवार को तीज त्योहार के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी रचाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि तीज के मौके पर विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में धानी बडलान ने प्रथम, उर्वशी ने द्वितीय और तन्वी ने तृतीय स्थान हासिल किया। माही, यामी, भवनीत, शृष्टि, तमन्ना, अक्षरा, हर्षिता, महक, छवि, लक्ष्मी, सना, अर्शिता, अवनीजा और श्रेया समेत अन्य विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।
निर्णायक मंडल में प्रतिभा चंदोला, भावना कंवर, वर्षा, रीता, नीरपवन, प्रियंका और गुंजन शामिल रहीं। प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद