फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धान कटाई के लिए मजदूरों ने बढ़ाई मजदूरी, उत्पादन घटने से किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिक्री के दाम कम और हर साल बढ़ता खर्च, किसानों के लिए बढ़ा रहा मुश्किलें
विज्ञापन

भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिले के किसानों में इस बार धान के उत्पादन में कमी आने और फसल लगाने का खर्च बढ़ जाने से मायूसी है। आलम यह है कि मजदूरों ने भी धान कटाई को लेकर मजदूरी बढ़ा दी हैं। पहले कटाई के लिए मजदूर मिल ही नहीं रहे हैं, जो मिल रहे हैं वह मुंह मांगी मजदूरी बता रहे हैं।
धान की फसल को लेकर किसानों को चौतरफा मार पड़ रही है। जुलाई माह में जहां धान की फसल में अज्ञात रोग लगने से किसानों की हजारों बीघा खड़ी फसल खत्म हो गई थी, वहीं जो फसल रोग से शेष बची थी वहां पर धान की पैदावार में 50 प्रतिशत कमी देखी गई है। इसके अलावा इस बार भारी बारिश से भी धान की फसल को काफी नुकसान जिले में हुआ है।
विज्ञापन

अब जो फसल खेतों में है और कटाई के लिए काम चल रहा है वहां किसानों को एकाएक मजदूरी बढ़ा देने से चिंता सता रही है। धान कटाई के लिए बीते साल जहां मजदूरी 7000 रुपये प्रति पांच बीघा (किल्ला) थी वहीं इस 10 हजार रुपये प्रति पांच बीघा के देने पड़ रहे हैं। पैदावार की बात करें तो पांच बीघा जमीन में से पहले जहां 25 क्विंटल धान की पैदावार मिल जाती थी वहीं इस साल मात्र 15 क्विंटल तक औसतन उत्पादन मिल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों नरेश कुमार, मान सिंह, जगदीश कुमार, रोशन लाल आदि ने बताया कि इस साल 50 प्रतिशत पैदावार कम हो रही है। पांच बीघा जमीन से 15 क्विंटल धान जिनकी कीमत 35,850 रुपये ही मिल रहे हैं। जबकि पैदावार तैयार करने में जो खर्च देखा जा रहा है वह पांच बीघा जमीन तैयार करने में 2500 रुपये, कच्चा गोबर खाद 4500 रुपये, पौध लगाने के लिए ट्रैक्टर घोल 5000 रुपये, रासायनिक खाद 1700 रुपये, पौध लगाने को मजदूरी 4500 रुपये, घास से बचाव की दवा 1000 रुपये, रासायनिक खाद दोबारा 1900 रुपये, फसल सिंचाई के 5000 रुपये और फसल कटाई खर्च 10,000 रुपये आता है। धान का बीज तीन किलोग्राम 1200 रुपये प्रति पांच बीघा आता है। कुल मिलाकर जितनी पैदावार इस बार मिल रही है, उससे कहीं ज्यादा खर्च हुआ है। इसके अलावा अगर फसल को रोग से बचाव में खर्च करना पड़ता है तो हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
किसानों ने इस साल सरकार से धान की फसल के लिए उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। इस बार धान की फसल काफी प्रभावित हुई है।


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें