फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर से धान खरीद लक्ष्य 1.10 लाख क्विंटल रखा : सीता राम शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर से धान खरीद लक्ष्य 1.10 लाख क्विंटल रखा : सीता राम शर्मा
विज्ञापन

कहा, दस अक्तूबर से धौलाकुआं-पांवटा साहिब केंद्रों में शुरू होगी धान खरीद
पांवटा में 70 हजार और धौलाकुआं केंद्र में 40 हजार क्विंटल खरीद लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर में इस वर्ष 1.10 लाख क्विंटल धान फसल खरीद का लक्ष्य रखा गया है। धान फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद होगी। पिछले वर्ष धान खरीद के दाम 2,203 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार 117 रुपये प्रति क्विंटल दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड 10 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने जा रही है। बैठक के बाद कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने पत्रकारों को ये जानकारी दी।
विज्ञापन



कृषि, उपज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धान खरीद केंद्र पांवटा साहिब व धौलाकुआं केंद्रों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,320 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड 10 अक्तूूबर से धान फसल की खरीद प्रारंभ करने जा रही है। पिछले वर्ष धान खरीद के दाम 2,203 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार 117 रुपये प्रति क्विंटल दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसमें पांवटा साहिब धान खरीद केंद्र पर धान खरीद का लक्ष्य 70,000 क्विंटल तथा धौलाकुआं खरीद केंद्र में 40,000 क्विंटल रखा गया है। इस धान सीजन भी कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर की ओर से किसानों की सुविधा के लिए बेहतर पानी, शौचालय व विश्राम कक्ष आदि मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर, क्षेत्र प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड जिला सिरमौर रश्मि भटनागर, खाद्य निरीक्षक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग निरीक्षक राजेंद्र सिंह,शशि चौधरी तथा सब्जी मंडी कामगार के ठेकेदार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें