नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में रेड रिबन क्लब ने विश्व हृदय रोग और विश्व रैबीज रोग दिवस के उपलक्ष्य पर चित्रकला व भाषण स्पर्धा आयोजित की। एंटी रैबीज भाषण स्पर्धा में ऋषभ कपिल ने पहला और भगवती प्रसाद ने दूसरा स्थान पाया।
चित्रकला में रश्मि, लक्ष्मी व पायल ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। हृदय रोग भाषण स्पर्धा में देवांश मिश्रा, नितिन पंवार व अनुष्का, चित्रकला में इशिका, ज्योति व पायल ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ नेगी ने हृदय रोग निदान पर जागरूक किया। इस मौके पर रेड रिबन क्लब की संयोजिका डॉ सुमिता शर्मा समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।