फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धौलाकुआं-बायला सड़क किनारे बनाई जा रही निकासी नालियों पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरीट के साथ सरिया का इस्तेमाल करने की उठ रही मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धौलाकुआं से बायला तक सड़क के किनारों में बनाई जा रहीं निकासी नालियों पर सवाल उठाए गए हैं। विभाग से मांग की गई है कि नालियों के निर्माण में कंकरीट के साथ सरिये का इस्तेमाल किया जाए। लोक निर्माण विभाग को दी शिकायत में जय प्रकाश गुप्ता निवासी भारापुर ने बताया कि सड़क का काम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहा है। भारापुर गांव में सड़क किनारे निकासी नालियों का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन केवल कंकरीट का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेंगी। इससे पैसे और समय दोनों की बर्बादी का अंदेशा है। यहां ज्यादा ढलान होने के कारण पानी का बहाव भी तेज रहता है। उन्होंने कहा कि कंकरीट के साथ यदि लोहे के जाल का इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर होगा। उन्होंने विभाग से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग उठाई कि यदि यहां टेंडर में इसका प्रावधान नहीं किया गया है तो जनहित में इसे किया जाए। उन्होंने कहा कि मामले में केंद्र सरकार के पोर्टल पर भी इसको लेकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन

..........बाक्स.......
नियमानुसार किया जा रहा है कार्य : सहायक अभियंता
लोक निर्माण विभाग धौलाकुआं के सहायक अभियंता अभय सिंह चौहान ने बताया कि धौलाकुआं से बायला तक सड़क का निर्माण कार्य करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। काम नियमानुसार किया जा रहा है। 16 किलोमीटर इस सड़क के 6 किलोमीटर हिस्से में निकासी नालियों का काम किया जा रहा है। जहां पानी का ज्यादा बहाव है वहां यू शेप यानि सरिये का प्रयोग किया गया है, जहां बहाव कम है वहां इसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। लोगों की सुविधा को देखते हुए बाजार में सड़क के दोनों तरफ ड्रेनेज का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें