फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिजली बोर्ड के पेंशनरों के लिए बहाल हो पुरानी पेंशन स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में हुई बैठक, 70 से 75 साल के पेंशनरों का बकाया एरियर देने पर जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नाहन इकाई की मासिक बैठक शनिवार को पक्का टैंक स्थित न्यू शाही मिष्ठान भंडार में हुई। बैठक की अध्यक्षता शमशेर सिंह ठाकुर ने की, जबकि मंच संचालन महासचिव कमलेश पुंडीर ने किया।
सोलन के पाइन व्यू होटल में 5 मई को मनाए गए स्टेट बॉडी के 21वें स्थापना दिवस की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने बताया कि इस विशाल आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों और 24 यूनिटों के सदस्यों ने भाग लिया था। इसमें सर्वसम्मति से ई. आरएस सोनी को प्रधान और पीएल गुप्ता को महासचिव चुना गया। महासचिव कमलेश पुंडीर ने 70 से 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को एरियर का बकाया जारी करने के लिए बिजली बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया। मांग उठाई कि 58 से 69 वर्ष तक के शेष कर्मचारियों और पेंशनरों को भी जल्द एरियर का भुगतान किया जाए। बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि अन्य सरकारी विभागों की तरह बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए भी जल्द पुरानी पेंशन योजना बहाली के आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरुचरण सिंह, मो. नासिर, एससी गौतम, मदन मोहन, मदन लाल, मोहन लाल, जसवीर सिंह, पपिंदर सिंह, विनोद तोमर, विनोद सिंघल, रमेश चंद, राज कुमार, मो. अली, विजय सोहल, सुशील कुमार, रोशन लाल और राम गोपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें