फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 15 फीसदी महंगाई राहत नहीं मिलने से खुद को ठगा महसूस कर रहे पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में डीए और एरियर समेत ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की मंगलवार को सुंदर लाल मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 15 फीसदी महंगाई राहत नहीं मिलने पर पेंशनरों ने नाराजगी जताई। बैठक में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सदस्यों ने डीए व एरियर समेत ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की।
महासचिव डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी की 5 अगस्त को होने जा रही बैठक के बारे में भी चर्चा की गई। मौसम खराब होने के कारण सदस्यों का बिलासपुर जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों की बैठक में चिकित्सा बिलों के लिए बजट प्रावधान करने पर सरकार का धन्यवाद किया। कहा कि 15 फीसदी महंगाई राहत न मिलने के कारण अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। 7/23 से अब तक का एरियर सरकार भूल चुकी है। पंजाब उच्च न्यायालय ने वहां के कर्मचारियों व पेंशनर्स को केंद्र सरकार के आधार पर 60 फीसदी तुरंत जारी करने का आदेश दिया है। फिक्स चिकित्सा भत्ता अभी भी प्रतिमाह 1000 के स्थान पर 400 ही मिल रहा है। 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों को क्रमशः 5, 10 व 15 फीसदी बढ़ोतरी मूल पेंशन के रूप में न देकर भत्ते के रूप में दिया जा रहा है यह भी न्याय संगत नहीं है। इसके अलावा बद्रीपुर चौक में शौचालय की स्थापना, वाई पॉइंट, बांगरण चौक व विश्वकर्मा चौक में ट्रैफिक लाइटें लगवाने, बद्रीपुर चौक से तारुवाल सड़क की राष्ट्रीय राजमार्ग की बंद लाइट ठीक करवाने, बाजार में चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने, बंदरों की समस्या व यमुना विहार में लावारिस कुत्तों की समस्या पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर वीके अग्रवाल, शांति स्वरूप गुप्ता, एमएल चौहान, अरुण शर्मा, रजनीश शर्मा, अनीता चड्ढा, केके चड्ढा, पीएन गुप्ता, टीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें