फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सोलन-मीनस मार्ग को एनएच बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटी विकास मंच ने राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की खस्ताहालत, सफर करना जोखिमभरा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश हाटी विकास मंच ने सोलन-मीनस मार्ग को राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच) में बदलने की मांग उठाई है। मंच ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के माध्यम से भेजा है। इसमें इस सड़क की खराब स्थिति और क्षेत्र के विकास में इसकी अहम भूमिका के बारे में बताया गया है। हाटी विकास मंच का कहना है कि यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। यदि इसे राष्ट्रीय उच्च मार्ग का दर्जा दिया जाता है, तो यह पूरे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
सोलन, पच्छाद, रेणुका और शिलाई निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली प्रमुख सड़क है और यह मार्ग उत्तराखंड राज्य से जुड़ता है। इस प्रमुख सड़क की हालत खराब हो चुकी है, जिससे यात्रा करना खतरनाक बन गया है।
विज्ञापन

हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट वीएन भारद्वाज ने बताया कि यह सड़क 1958 से 1962 के बीच बनाई गई थी। अब सड़क पर ट्रैफिक कई गुना बढ़ चुका है। बावजूद इसके सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण नहीं किया गया है। सड़क की खस्ताहालत के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि यदि सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग का दर्जा देने में समय लगता है, तो सड़क के चौड़ीकरण और स्थिति में सुधार के लिए सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) से धनराशि उपलब्ध कराई जाए। इसे इंटरमीडिएट रोड बनाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मंच के प्रांत अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, महासचिव डॉ. अनिल भारद्वाज, मंच के प्रांत कोषाध्यक्ष एडवोकेट वीएन भारद्वाज, मुख्य प्रवक्ता विवेक तोमर, सुरेंद्रा ठाकुर, मोहन शर्मा एडवोकेट रोहन तोमर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें