फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में चिकित्सकों की स्थायी नियुक्तियां करने की मांग

Wed, 30 Mar 2016 07:22 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
हस्‍तरेखा च‌िक‌ित्‍सक
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन जिला सिरमौर इकाई की बैठक डॉ. विनय गुप्ता की अध्यक्षता में पांवटा साहिब में आयोजित हुई जिसमें सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संत लाल, सचिव डॉ. जीवा नंद सहित जिला के 50 चिकित्सकों ने भाग लिया।
विज्ञापन



बैठक में मेडिकेयर सर्विस पर्सन एक्ट को गैर जमानती बनाने, प्रदेश में चिकित्सकों की नियुक्तियां स्थायी रूप से और कार्यक्रम अधिकारी की नियुक्तियां वरिष्ठता के आधार पर करने की सरकार से मांग की गई।

इसके अलावा जिला संघ ने पीजी की सीटों में जीडीओ कोटा बढ़ाने, एलोपैथिक संस्थाओं से आयुर्वेदिक चिकित्सकों को हटाए जाने व उन्हें आयुर्वेदिक अस्पतालों में नियुक्ति देने तथा वरिष्ठता सूची की त्रुटियों को दूर करने की भी मांग की। संघ ने सरकार से उक्त मांगों पर जल्द विचार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

बैठक में बीएमओ धगेड़ा डॉ. निर्दोष भारद्वाज, एसएमओ डॉ. सहगल, बीएमओ राजपुर डॉ. पराशर, बीएमओ संगड़ाह डॉ. संदीप शर्मा, सचिव डॉ. एवी राघव, डॉ. तपेंद्र, एसएमओ नाहन डॉ. अली सहित दर्जनों डॉक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें