मुक्तसर के अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
उपमंडल शिलाई के क्यारी गुंडाह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले से ही फार्मासिस्ट नहीं है। उस पर केंद्र में मौजूद एक मात्र चिकित्सक को भी शिलाई अस्पताल में प्रतिनियुक्त करने पर ग्रामीणों में भारी रोष है। केंद्र वर्तमान में मात्र एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी के हवाले है। क्यारी गुंडाह स्वास्थ्य केंद्र जेल भोज क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए इकलौता स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन यहां अब स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने विभाग तथा सरकार से अपने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तथा फार्मासिस्ट तैनात करने की मांग की है।
इस स्वास्थ्य केंद्र में शिलाई विकास खंड के क्यारी गुंडाह, मिल्लाह, बकरास, कोटापाब, अशयाड़ी पंचायतों के दर्जनों ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधा लेने आते हैं। क्यारी गुंडाह पंचायत प्रधान रण सिंह, पूर्व प्रधान दलीप सिंह, प्रताप सिंह, मित्तर सिंह, रामिया राम, बहादुर सिंह आदि ने बताया कि केंद्र का कार्य सुचारु ढंग से नहीं चल रहा। यहां फार्मासिस्ट का पद रिक्त पड़ा है। चिकित्सक अक्सर प्रतिनियुक्त किया जाता है जिस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
उधर बीएमओ शिलाई एबी राघव ने बताया कि शिलाई अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के चलते क्यारी गुंडाह से चिकित्सक प्रतिनियुक्त किया था। चिकित्सक के आते ही उन्हें क्यारी गुंडाह केंद्र नियुक्त किया जाएगा।
------------------------