फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बैठक में फैसला, पटवारी और कानूनगो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

विज्ञापन
रेणुकाजी में संयुक्त पटवार कानूनगो संघ की बैठक में उपस्थित जिले के पटवारी व कानूनगो। संवाद
विज्ञापन
कर्मचारी/शासन
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे पटवारी व कानूनगो
बलवान कमेटी की सिफारिश लागू करने की उठाई मांग

स्टेट कैडर की अधिसूचना वापिस ले सरकार : रजनीश

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। स्टेट कैडर की अधिसूचना जारी करने के विरोध में संयुक्त पटवार और कानूनगो संघ ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
वे कार्यालय में ताले लगाकर तहसील मुख्यालय पर ही बैठे रहेंगे। वीरवार को रेणुकाजी में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि 50 वर्षों से ही सरकार उनकी मांगों को अनसुना करके उनके हितों से खिलवाड़ करती आ रही है।सात महीने पहले गठित बलवान कमेटी की सिफारिश को भी सरकार ने अनदेखा करके उन्हें स्टेट कैडर में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि संघ सरकार से किसी भी तरह का कोई टकराव नहीं चाहता। वह सरकार से हरसंभव वार्ता के लिए तैयार हैं। सरकार को भी उनकी मांगों की ओर गौर करके पटवार घरों को हाईटेक प्रणाली से जोड़ना चाहिए। इससे ग्रामीणों को निश्चित समय में बेहतर सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन


पटवारियों पर राजस्व कार्यों के अतिरिक्त अन्य किसी भी कामों का अतिरिक्त बोझ न लादा जाए। भले ही सरकार स्टेट कैडर की बजाय स्थानांतरण पॉलिसी को लागू करे। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च पदों पर बैठकर जो अधिकारी इस तरह के निर्णय लेकर पॉलिसियां लागू कर रहे हैं वे पूरी तरह अनुभवहीन हैं। उन्हें धरातल पर काम करने का कोई तजुर्बा नहीं है।

इस दौरान आगामी रणनीति को लेकर जिला स्तर पर एक संघर्ष समिति व कानून समिति का गठन भी किया गया। यह समितियां शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार करके अपने स्तर पर रणनीति को अंजाम देगी। इस दौरान संघ ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की और सरकार को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला महासचिव राम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान संदीप ठाकुर, प्रदीप शर्मा, विनोद तोमर, श्यामा अग्रवाल, गीता राम, कमलेश, सुखविंदर सिंह, सुरेश पाल ओम प्रकाश व राम मूर्ति सहित जिले से जुड़े सभी पटवारी और कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें