हवन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर क्षेत्र के शिवालयों में भंडारों का आयोजन किया गया। रेणुकाजी बांध परियोजना के सौजन्य से कार्यालय परिसर में सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
इसमें परियोजना के कार्यवाहक महाप्रबंधक संजीव कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक डाॅ. नीरज सिंगल, राकेश सैनी, विरेंद्र जस्सल और रोहित वर्मा सहित परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूर्णाहुति डाली। इसके बाद कार्यालय परिसर में ही भंडारे का आयोजन किया गया।
पुलिस विभाग की ओर से रेणुका थाना परिसर में भी भंडारे का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी प्रियंका चौहान सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने हवन- यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इस मौके पर एएसपी योगेश रोल्टा सहित जिले के अन्य पुलिस थानों से जुड़े पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा धारटीधार के दिग्योन मंदिर, ददाहू के बावड़ी शिव मंदिर, खादरी और बडोलिया बाबा मंदिर में भी भंडारों का आयोजन किया गया।