फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलने से हुई चांदनी निवासी युवक की मौत

Sun, 15 Nov 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा किसान भवन के कमरे में शनिवार को संदिग्ध रूप से एक युवक का शव मिला था। मृतक के परिजनों के पांवटा पहुंचने पर पुलिस टीम ने कमरे की तलाशी ली। इस दौरान वहां से जहर की खाली शीशी बरामद हुई। जिससे यह माना जा रहा है कि युवक की मौत जहर निगलने से हुई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि किसान भवन के एक कमरे में शुक्रवार शाम को चांदनी निवासी युवक अनिल तोमर (30) पुत्र धर्म सिंह ने कमरा बुक किया था। शनिवार शाम को चौकीदार ने सफाई के लिए कमरा खोलने का प्रयास किया तो भीतर से कमरा बंद पाया गया। आवाज देने पर भी भीतर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर चौकीदार ने पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। बाद में कमरे में युवक मृत पड़ा मिला। चौकीदार के पास दर्ज नाम, गांव व रिकार्ड के अनुसार वह चांदनी निवासी निकला। परिजनों के पहुंचने पर कमरे की तलाशी लेने पर वहां जहर की खाली शीशी बरामद हुई। उधर, थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसोदिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि किसान भवन में मृत मिले चांदनी के युवक अनिल तोमर के कमरे से जहर की खाली शीशी बरामद हुई है। जिससे साफ है कि युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें