फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से विवाहिता की मौत

Sun, 15 Nov 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
माजरा पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले गूंगलो टोकियों में नहर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला घर से सुबह शौच के लिए बाहर निकली थी। महिला के नहर में गिरे होने पर ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार माजरा सैनवाला क्षेत्र के ग्राम गूंगलो टोकियों निवासी महिला सैना देवी (38) पत्नी कुलदीप घर से सुबह बाहर शौच के लिए निकली। मकान से कुछ दूरी पर सिंचाई नहर है। कुछ लोगों ने महिला को नहर में गिरा देखा। इसकी सूचना पंचायत प्रधान, परिजनों व पुलिस चौकी माजरा में दी गई। थाना प्रभारी पांवटा व माजर चौकी प्रभारी एएसआई देवी सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला के शव को नहर से बाहर निकाला। शुरुआती पूछताछ में परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि महिला को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसका उपचार भी चल रहा था। रविवार सुबह करीब सवा 7 बजे घर से शौच के लिए नहर किनारे निकली थी।

उधर, एसएचओ पांवटा लायक राम सिसौदिया ने मामले की पुष्टि करते कहा कि सैना देवी पत्नी कुलदीप की नहर में डूबने से मौत हो गई है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि विवाहिता महिला को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें