फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब के बद्रीपुर निवासी व्यक्ति का कुल्हाल नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा के शख्स का कुल्हाल नहर में मिला शव
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित कुल्हाल के समीप नहर में पांवटा साहिब के एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना पॉवर हाउस के कर्मचारियों को शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस को दी। इसके बाद उत्तराखंड के विकासनगर थाना की पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से शव बाहर निकाला। उत्तराखंड पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उत्तराखंड के विकासनगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक के मोबाइल के आधार पर शिनाख्त अनिल भट्ट (67) पुत्र जेएन भट्ट निवासी 24/2 बद्रीपुर, पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। घटना स्थल के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक का बेटा पीयूष बंगलुरू में रहता है। कुछ रिश्तेदार हिमाचल के जिला हमीरपुर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय से व्यक्ति (मृतक) बीमार चल रहा था। कुछ समय पूर्व उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। अनिल अकेले ही रह रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का भी पता चल सकेगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें