फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय नाहन में गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी। जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय गणतंत्रता दिवस समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने इस संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

प्रियंका वर्मा ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 11:00 बजे चौगान मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा जिसके उपरांत पुलिस, होमगार्ड्स तथा अन्य टुकड़ियों की ओर से भव्य मार्चपास्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा। उत्कृष्ट कर्मचारियों की सूची सभी विभागों को उपायुक्त कार्यालय सिरमौर को समय पर उपलब्ध करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, सहायक आयुक्त उपायुक्त विवेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें