फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान मैदान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह : प्रियंका वर्मा

विज्ञापन
 नाहन में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजन की बैठक को संबो​धित करतीं उपायुक्त। स्रोत : जन स
विज्ञापन
आयोजन की तैयारियां को लेकर हुई बैठक में उपायुक्त सिरमौर ने दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अप्रैल को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यअतिथि की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्यातिथि की ओर नाहन शहर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत परमार की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका वर्मा ने बताया कि समारोह में पुलिस, गृह रक्षकों की टुकड़ियों के अतिरिक्त एनसीसी व अन्य स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्र- छात्राएं भी भाग लेगें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि हिमाचल दिवस समारोह के लिए सौंपी गई जिम्मेवारी का गंभीरता से निर्वहन करें ताकि हिमाचल दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें