पांवटा साहिब (सिरमौर)।
डीएवी स्कूल पांवटा ने छात्र वर्ग खो-खो के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले सेमीफाइनल में टीम ने गुरु नानक मिशन पांवटा को 19-9 से हराया। अब छात्र वर्ग में मेजबान स्कूल टीम खिताबी मुकाबले में दमखम दिखाएगी। सीबीएसई खेलकूद प्रतियोगिता ऑब्जर्वर रामलाल बिष्ट, डॉ. डीवी सेठी, निर्मल सेठी, डॉ. वीके लवानिया व साधना लवानिया ने बताया की उत्तर भारत की छात्र-छात्राओं की टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान लड़कियों के वर्ग के बीच हुई प्रतियोगिता में डीएवी पांवटा टीम ने अरविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी को 17- 2 से हराया।
गुरुनानक मिशन पांवटा ने डीएवी स्कूल पांवटा को 9-1 से पराजित किया। द स्कॉलर्स होम पांवटा स्कूल टीम ने अरविंदो स्कूल टीम को 11-8 से हराया। शिशु निकेतन स्कूल चंडीगढ़ ने स्कॉलर्स होम पांवटा टीम को 9-3 से तथा गुरु नानक स्कूल पांवटा ने अरविंदो स्कूल बद्दी को 15-2 से मात दी।
जबकि, छात्र वर्ग खो-खो के पहले सेमीफाइनल में डीएवी स्कूल पांवटा ने जीएनएम स्कूल पांवटा को 19-9 से हराकर फाइनल में स्थान बना लिया। इससे पहले डीएवी सेक्टर-8 चंडीगढ़ ने जीएनएम पांवटा को 18-14 से हराया। रूट्स कंट्री टीम ने एमडीएवी चंडीगढ़ को कांटेदार मुकाबले में 10-9 से हराया। जीएनएम स्कूल पांवटा अरविंदो स्कूल टीम को 12-8 से पराजित किया।