फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतौन का संजय बॉक्सिंग में नेशनल खेलेगा

Mon, 24 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा / सतौन(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सतौन के बॉक्सर खिलाड़ी संजय राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। होनहार खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। 7वीं कक्षा के छात्र संजय कुमार ने पहले प्रदेश स्तर पर सिरमौर की तरफ से बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब, जनवरी, 2017 में राष्ट्रीय स्तर की दिल्ली में होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के प्रधानाचार्य डीएस पुरोहित, शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा, नरेश चौहान व विशाल समेत गिरिपार वासियों ने छात्र की इस शानदार सफलता पर खुशी जाहिर की है। इस छात्र ने सतौन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विशाल चौहान से बॉक्सिंग खेल की बारीकियां सीखी हैं। विशाल हर रोज सुबह-शाम स्कूल परिसर में संजय को बॉक्सिंग सिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कोच विशाल ने भी संजय को अभी से ही हर रोज छात्र को कड़ी मेहनत कर बॉक्सिंग सिखाना शुरू किया है। उधर, सतौन पंचायत के प्रधान रजनीश चौहान, सतौन स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष गुलाब चौहान ने कहा कि अब छात्र राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने कहा कि सफलता का श्रेय कोच विशाल व स्टाफ को जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें