नाहन। ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में दशमेश रोटी बैंक ने शुक्रवार को 50 जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क महीने भर का राशन वितरित किया। दशमेश रोटी बैंक का यह सामाजिक कार्य पिछले 8 सालों से निरंतर जारी है।
रोटी बैंक के संस्थापक सरबजीत सिंह ने बताया कि दशमेश सेवा सोसायटी ने गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी की कृपा से 8 साल पहले शुरू किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से लगातार जरूरतमंद निर्धन लोगों को महीने भर का राशन वितरित करने का क्रम जारी है। उन्होंने बताया कि करीब 50 परिवारों को निशुल्क राशन जिसमें आटा चावल दाल चीनी नमक रिफाइंड तेल आदि वितरित किया गया है।
उन्होंने बताया कि दशमेश रोटी बैंक से विधवा महिलाएं, कुष्ठ रोगियों समेत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग जुड़े हैं। इनको मदद पहुंचाने के लिए दशमेश रोटी बैंक निरंतर प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर दलबीर सिंह, सतिंद्र कौर, गुनीत कौर, मनिंदर सिंह, सोनू, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद-