फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डिपुओं में अबतक नहीं पहुंच पाई दालों की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपुओं में अबतक नहीं पहुंच पाई दालों की खेप
विज्ञापन

दिवाली पर्व गुजरने का बाद भी लोग खाली हाथ

उपभोक्ता रोजाना लगा रहे चक्कर, पनप रहा रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सहकारी डिपुओं के माध्यम से मिलने वाली सस्ती दालों का कोटा अबतक उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका है। नवंबर माह को भी अब आठ दिन शेष बचे हैं, लेकिन अब तक उपभोक्ताओं के हाथ खाली हैं।

दरअसल, दालों की आपूर्ति में हर माह देरी हो रही है। इस मर्तबा दिवाली पर्व पर भी उपभोक्ताओं को डिपुओं में दालें उपलब्ध नहीं हो सकी।
राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम ने उपभोक्ताओं को दीपावली पर सारा राशन उपलब्ध कराने का दावा किया था लेकिन अब तक लोग इससे वंचित हैं।

हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब लोगों को दालों का कोटा नहीं मिला है। इससे पहले भी उपभोक्ताओं को कभी दालों से तो कभी अन्य राशन से वंचित रहना पड़ा है। जिन सहकारी डिपुओं में उपभोक्ताओं को दालों की आपूर्ति हुई भी, वहां बैकलॉग कोटे से आपूर्ति की गई।
विज्ञापन


जिला सिरमौर में तीनों दालों की हर माह 4200 क्विंटल यानी 1400-1400 क्विंटल आपूर्ति होती है। बताया जा रहा है कि इस बार सप्लाई आर्डर में देरी हुई। लिहाजा, समय पर दालों की खेप नहीं पहुंच सकी।

उपभोक्ता राजीव, ममता देवी, प्रीतम सिंह, रणदीप आदि ने बताया कि रोजाना डिपुओं के चक्कर काट रहे। इससे लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। विभाग कभी भी डिपुओं में पूरे राशन की आपूर्ति नहीं कर रहा। कभी तेल समय पर नहीं मिलता को कभी दालें। इससे ज्यादातर गरीब तबके के लोग परेशान हो रहे, जो पीडीएस के तहत मिलने वाले राशन से परिवार का गुजारा चला रहे।
विज्ञापन


उधर, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हुसन कश्यप ने बताया कि दालों की सप्लाई तैयार है। दो-तीन दिन के भीतर दालों की इसकी गोदामों तक आपूर्ति हो जाएगी, जिसे डिपुओं में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें