फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महाविद्यालय सराहां में कव्वाली में झूमे छात्र व शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां कॉलेज में कव्वाली में झूमे छात्र और शिक्षक
विज्ञापन

सीएससीए ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सीएससीए अध्यक्ष जागृति शर्मा ने सभी शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यातिथि कार्यकारी प्राचार्य प्रो. जगमोहन सिंह की ओर से दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सीएससीए अध्यक्ष जागृति शर्मा, सचिव श्रुति शर्मा तथा साक्षी शर्मा ने मंच संचालन किया। महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। नीतिका ने शास्त्रीय नृत्य, विश्वजीत ने एकल गीत तथा सुनिधि ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कुसुमलता की ओर से भजन, विशाल ने पहाड़ी नाटी और महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से कव्वाली की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


आशिमा तथा लक्ष्मी की ओर से पहाड़ी नाटी, नेहा ने पंजाबी नृत्य, आशिमा ने एकल गीत तथा विभिन्न छात्राओं की ओर से समूहगान प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात मुख्यातिथि ने युवा महोत्सव 2024 में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खुशी शर्मा को पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर जगमोहन ठाकुर, डॉ. सुध्यान नेगी, डॉ. राजन कौशल, प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. मोल्लम डोलमा, प्रो. सुदेश कुमार, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण दत्त, प्रो. प्रियंका सराव, शंभू नाथ, संजीव कुमार और किरण कांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें