टेंशन नहीं लेने का..और जलेबी खारी नाथु भाई री.., गीत पर झूमे दर्शक
जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या आयोजित
लोक कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में डाॅ. गगन, गीता भारद्वाज, तान्त्रा बॉयज, किशन वर्मा व स्ट्रिंग्स एंड सोल आदि लोक कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। इस सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पिंक पलाजो फेम किशन वर्मा ने कांडा चूटा कुमरो रा.., डालिए सोरजुये.., पिंक पलाजो.., चुडपूरा.., व गिरिये रो पाणी.., आदि नाटियां पेश करके समां बांधा। स्ट्रिंग्स ऑफ सोल की कजरा मुहब्बत वाला.., व सादगी तो हमारी जरा देखिए.., आदि प्रस्तुतियां रहीं।
तान्त्रा बॉयज ने लगभग आधे घंटे तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने राजगढ़ मेला लागा रे..,, कानों दा झुमका लाया न करे.., भोईनदी बैठ ली छोटी सालिए.., बेलुए बुरा आया जमाना.., बिंदिये जिया लागा.., टेंशन नहीं लेने का.., व कालिए रा हांडो.., आदि गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों को नाचने पर विवश किया।
इंडियन आईडल फेम गीता भारद्वाज ने कहना ही क्या के.., नैन एक अंजान से मिले.., गीत से अपना आगाज किया और उसके बाद देवा शिरगुला खोड़ा बांठिया नजारा.., जलेबी खानी नाथु भाई री.., ये इश्क का जादू है सर चढ़ कर बोलेगा.., ऐसी मुजरे जोगी जवाना.., व आया न प्यार दिखाना.., गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
स्टार कलाकार डाॅ. गगन ने हिंदी और पहाड़ी गीत व नाटियां प्रस्तुत करके दर्शकों के साथ मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों को भी नाचने पर विवश किया। इसके कलाकारों में एआर बरशांटा व विकास शर्मा की प्रस्तुतियां भी शानदार रहीं।
जीआर मुसाफिर ने लोगों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं और यह हमारे प्रदेश की पहचान हैं। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश शर्मा, देवेंद्र शास्त्री, विवेक शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश आर्य, विक्रम जैलदार, अनुज ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
-
बाक्स....
बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेला राजगढ़ के दूसरे दिन लोगों की पहले दिन की अपेक्षा अधिक आवाजाही रही। दिन में स्थानीय स्कूलों वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डीएवी, गुरुकुल पीच वैली, एसवीएन व दस्सन पब्लिक स्कूल के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस वर्ष बच्चों के लिए झूला होने से मेले की रौनक बनी है। गत वर्ष झूला न होने से लोगों विशेषकर बच्चों के लिए मनोरंजन का कोई साधन नहीं था। मेले के अंतिम दिन दंगल मुख्य आकर्षण होगा, जिसमें हिमाचल के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के नामी पहलवान भाग लेंगे।
...संवाद
राजगढ़ में आयोजित श्री शिरगुल देवता बैसाखी मेंले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में नाचते युव