फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-पुत्र के मिलन के साथ रेणुका मेला शुरू

Sat, 21 Nov 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। मां रेणुका एवं पुत्र परशुराम के अध्यात्मिक व पारंपरिक मिलन के साथ पांच दिन तक चलने वाला अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शनिवार को आरंभ हो गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देव पालकियों को कंधा देकर मेले का शुभारंभ कर शोभायात्रा की अगवानी की। उन्होंने मेले में शिरकत करने पहुंचे चार देवताओं के बारी-बारी से दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। जामू मंदिर से लाई गई भगवान परशुराम की चांदी से जड़ित पालकी को कंधा देकर रेणुका तीर्थ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


शनिवार शाम को मुख्यमंत्री ने मेला परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन कर उनका अवलोकन किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर माईना बाग में उतरा, जहां उन्होंने 75 लाख की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी। इस खेल स्टेडियम को सीपीएस के पिता व पूर्व विधायक स्व. डा. प्रेम सिंह की याद में बनाया जा रहा है।

इस मौके पर सीपीएस विनय कुमार, रेणुका ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, हिमफेड के अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, पांवटा के विधायक किरनेश जंग, रोजगार सृजन बोर्ड के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान, उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया, एसपी सौम्या साम्बशिवान, एसडीएम संगड़ाह अशोक चौहान व एसडीएम नाहन टाशी संडुप सहित अन्य अधिकारी व नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-8 एवं 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें