फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राधा तेरी चुनरी’ पर खूब मचाई धमाल

Sun, 25 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नाहन
विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल पराड़ा-बेचड़ का बाग में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल पराड़ा-बेचड़ का बाग में वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पाइनबुड हिल पब्लिक स्कूल जमटा के प्रिंसिपल जगदीश ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रिंसिपल महेंद्र सिंह ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर जगदीश ठाकुर ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।
विज्ञापन


उन्होंने अध्यापकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दें। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गिद्दे को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद श्वेता ठाकुर ने राधा तेरी चुनरी पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा नशे के दुष्परिणामों पर प्रस्तुत लघु नाटिका ने भी खूब तालियां बटोरीं। नर्सरी और केजी के बच्चों के नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया।
इन होनहारों को मिला सम्मान
स्कूल के आकाश ठाकुर को गणित में 100/100 जबकि हिंदी में रितिक को 97/100 अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। इनके अलावा आकाश, विकास, रितिक, सपना, सोनिका, अनुज ठाकुर, ईशा ठाकुर, विशाल ठाकुर, अंजलि ठाकुर, अर्षिता पंवर, अंबित भारद्वाज, आदर्श तोमर, अक्षिता पंवर, जनित अत्रि, आयुष अत्रि, रिया ठाकुर, नितिशा शर्मा, रोलक धीमान, ईशिता गुप्ता, अदित्या, आंचल, आराधना शर्मा, शुभांगी ठाकुर, तमन्ना धीमान, श्वेता ठाकुर, प्रियंका देवी, चंचल पंवर, अनुराग ठाकुर, अर्चिता ठाकुर और अयाना शर्मा को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया। खेल गतिविधियों में अव्वल रहने पर सौराथा, आदर्श, आशीष, आशीष, अंकित, दुष्यंत, नितिश गौरव, आर्यन, अजय ठाकुर तथा मनीषा ठाकुर को सम्मानित किया गया। अरुण ठाकुर, विशाल ठाकुर, अर्शिता पंवर, प्रीत ठाकुर, पलक धीमान, आदित्य ठाकुर, शुभांगी ठाकुर, गौरव अत्रि, अनुराग को सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक रमेश शर्मा, महीपुर पंचायत के प्रधान सतपाल मान, एसएमसी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बीडीसी सदस्य अनिल ठाकुर के अलावा शिक्षक स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें