29 अक्तूबर तक हर रोज शाम 3 से लेकर 6 बजे तक श्रीमदभागवत कथा का होगा पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सरस्वती मंदिर से प्राचीन ऐतिहासिक पातालेश्वर महादेव मंदिर पातलियों तक कलश यात्रा निकाली गई। वीरवार से श्रीमद्भागवत कथा एवं साप्ताहिक संकीर्तन शुरू हो गया है। 29 अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम 3 से लेकर 6 बजे तक पातालेश्वर महादेव मंदिर में कथा पाठ होगा।
पातालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष दाता राम चौहान और मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह राठौर ने बताया कि वीरवार को मंदिर समिति, स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं के सहयोग से कलश यात्रा निकाली गई। पातलियों के मंदिर प्रांगण में पवित्र कार्तिक मास के शुभ अवसर पर जन-जन के कल्याण, सुख-शांति के लिए श्रीमद्भागवत साप्ताहिक संकीर्तन कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथा व्यास आचार्य सुखदेव महाराज कुरुक्षेत्र हरियाणा वाले श्रीमद्भागवत साप्ताहिक संकीर्तन कथा का पाठ करेंगे। कलश यात्रा के दौरान भारी संख्या में महिलाओं समेत भक्तों ने भाग लिया।