ददाहू (सिरमौर) राजकीय महाविद्यालय ददाहू में आपदा प्रबंधन क्लब के सौजन्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 45 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरूषि ने पहला, मनोज ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रो. दिनेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आपदाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर क्लब के सदस्य प्रो. रमेश कुमार सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।