फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तू तो बोसी गोई दिलो दी मेरे प्यारीये, नाटी था चस्का बुरा गाने पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
राजगढ़ में आयोजित बैसाखी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते लोक कलाकार राजेश त्यागी।
विज्ञापन
जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गायकों ने जमाया रंग
विज्ञापन

राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी, फिल्मी, पंजाबी व उत्तराखंड की संस्कृति का संगम देखने को मिला। गायकों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से देर रात तक दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली मुख्यातिथि रहे। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने जनसमूह को बैसाखी मेले की शुभकामनाएं देते हुए सिरमौर की समृद्ध लोक संस्कृति की सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज चौपाल के कलाकार रामेश्वर शर्मा ने किया। उन्होंने नाले ये शुके घरटू, मेला लागा और ऊंची धारों रा पारंपरिक नाटियां प्रस्तुत कीं। इसके बाद जगदीश चौहान ने जा मेरा हणुआ लंका पार गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। नारकंडा के रमेश कटोच ने म्हारे लाणा दिल ओ, रोहड़ू जाणा मेरी आमीए, नाटी सिरमौर वालिये, ओ नीलीमा, हिमाचल से प्यार और जिंदगी सोहणी है लाल चिड़िए जैसे गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। राजेश त्यागी ने तू तो बोसी गोई दिल दे मेरे प्यारीए, शेला लागा देए कामलों और नाटी दा चस्का बुरा जैसी प्रस्तुतियों से समां बांधा। गायिका अर्श प्रीत कौर ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने मेनू शरारत दिखावा, आजा तेनू अखियां उडिकदियां, दमादम मस्त कलंदर, दिल मेरा मुफ्त का, जुगनी और इश्क तेरा तड़फावे जैसे गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्श्व गायक अमित शर्मा ने एक हसीना थी, एक दीवाना था गीत से शुरुआत की। उन्होंने मेरी इक गल सुनंदा जाई ओ, मित्रा दी छतरी तो उड़ गई, सावन दी झड़ी और शिमले दी राहे जैसे पंजाबी और फिल्मी गीतों के साथ भंगड़ा प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

राजगढ़ में आयोजित बैसाखी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते लोक कलाकार राजेश त्यागी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें