फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कारमल स्कूल के अध्रित भंडारी ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता

विज्ञापन
नाहन में कारमल स्कूल के अध्रित भंडारी को प्रथम पुरस्कार से नवाजते उम्मीद फाउंडेशन के पदाधिकारी।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। पैंथर्स क्लब और उम्मीद फाउंडेशन ने हिमाचल दिवस और विश्वकला दिवस पर नाहन में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। राष्ट्र और एकता विषय पर हुई प्रतियोगिता में नाहन शहर के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम मार्शल आर्ट्स अकादमी नाहन कार्यालय में हुई इस प्रतियोगिता में प्रसिद्ध चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

प्रतिभागियों को एक घंटे का समय दिया गया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने अपना फैसला सुनाया। इसमें कारमल स्कूल नाहन के नौवीं कक्षा के विद्यार्थी अध्रित भंडारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि देवांशी पाठे ने दूसरे और चिराग ने तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


समापन समारोह में प्रतिभागी कामाक्षी, बियांका तनेजा, वैभव ठाकुर, काव्य सोइन, ईशानवी तोमर, यशिका ठाकुर, अलंकृता भंडारी, मैथिली भंडारी, सोनाक्षी, अविराज वर्मा, अयांश शर्मा रनरअप रहे। इनको भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत करने का कार्य उम्मीद फाउंडेशन के पदाधिकारियों मोमिना और जावेद उल्फत ने किया।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि पैंथर्स क्लब नाहन शहर में छोटे बच्चों की ओर से सामाजिक कार्यों के लिए बनाया गया क्लब है, जिसे उम्मीद फाउंडेशन की ओर से संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर पैंथर्स क्लब की नन्हीं सदस्य अलीजा, नाविका शर्मा, अलीशा और अलीना भी मौजूद रहीं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें