फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनसीसी दिवस पर बिखेरे सांस्कृतिक रंग

विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज में एनसीसी दिवस कार्यक्रम पर सांस्कृतिककार्यक्रम प्रस्तुत करते कैडेटस: स्रोत
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में एनसीसी दिवस समारोह आयोजित
विज्ञापन

भाषण में योगिता और डिजिटल पोस्टर में अर्पित विजेता
कैडेट्स ने गरबा, गिद्दा, हरियाणवी, दक्षिण भारतीय और नाटी से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में एनसीसी दिवस उत्साह से मनाया गया। भारतीय संस्कृति और मूल्यों की झलकियां विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एनसीसी की एसडब्ल्यू और एसडी विंग ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
भाषण में योगिता प्रथम, अक्षिता तोमर द्वितीय और पायल ठाकुर तृतीय रहीं। डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता में अर्पित प्रथम और सीपीएल श्रुति द्वितीय रहीं। रील निर्माण में अधित पाठक प्रथम तथा कैडेट अक्षिता शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन में कैडेट प्रिया प्रथम, प्रीति द्वितीय और कैडेट ऋतिक तृतीय रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कैडेट कृतिका राणा की सरस्वती वंदना पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति से हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट्स ने गरबा, हरियाणवी नृत्य, गिद्दा, दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य और नाटी प्रस्तुत की। लक्ष्य ने माये नी मेरिये गीत पर गिटार प्रस्तुति दी। अंत में कैडेट्स ने सामूहिक रूप से एनसीसी गीत हम सब भारतीय हैं गाया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति, योगिता, पलक और दिव्या ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. चौहान ने एनसीसी की दोनों विंगों के कैडेट्स के अनुशासन और जोश की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. सुलक्षणा शर्मा, प्रो. विम्मी रानी, डॉ. मनदीप गांधी, डॉ. दीपाली भंडारी, प्रो. अनीता जोशी, डॉ. किरण बाला, प्रो. उषा जोशी, प्रो. तनु चंदेल और गुलाब सिंह मांटा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें