फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दूधो मांजे रा खोवा रे...’ आदि पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
नौहराधार में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रस्तुति देता कलाकार। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। भैया दूज के पावन अवसर पर नौहरा गांव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय पहाड़ी कलाकारों ने गीत-संगीत से पूरी रात समा बांधा। इसमें रणधीर थापा, कमल राज चौहान, अजय चौहान, अभिनव चौहान, केसी रपटा और हास्य कलाकार प्रेमदत्त आर्य ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किए गए पहाड़ी गीतों ‘दूधो मांजे रा खोवा रे, आठ खेचरी नौवा घोड़ा...’, और ‘नीलू आई कॉलेजों...’, ‘रितो पोडो ली शितो...’, ‘राम दशरथ के घर जन्मे...’, ‘बांउटा नी लाना...’ आदि दर्जनों गीत गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया। युवक मंडल के प्रधान विवेक चौहान और अन्य स्थानीय युवाओं ने इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया, जिसमें अधिवक्ता अजय चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये आयोजक मंडल को दिए। रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस दौरान बूढ़ेचू नृत्य और हारुल की भी धूम रही। इसके अलावा देवामानल गांव में भी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ।
धर्मपाल एंड पार्टी खनोटियो और बाऊनल पार्टी के कलाकारों ने एक के बाद एक कार्यक्रम पेश किए। बहरहाल कोरोना के चलते जिस तरह के कार्यक्रम इन क्षेत्रों में होते थे इस मर्तबा उस तरीके से आयोजित नहीं हो पाए। फिर भी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इन संध्याओं का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने इसका लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें